दुर्ग / भिलाई . शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 की 29वीं वर्षगांठ पर डोम शेड हेतु 10 लाख एवं शाला की शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु 30000 का अनुदान देने पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी ( Ahiwara Mla Doman Lal Korsewada ) से ढौर स्कूल के प्रधानपाठक एवं संकुल समन्वयक ने उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।और उनके जन्मदिन के एक दिन पूर्व उनके निवास पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की और शाला को दी गई सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षा और सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत विधायक ( Ahiwara Mla Doman Lal Korsewada ) द्वारा किया गया।और ढौर स्कूलों के लिए बाल पुस्तकालय के लिए अनुपम पुस्तकों का दान अपने जन्मदिन के अवसर पर दिया।इस अवसर पर राजमहंत जी ( Ahiwara Mla Doman Lal Korsewada ) ने विविध विषयों की पुस्तकें भेंट करते हुए कहा कि वर्तमान में बच्चे बुक रीडिंग से दूर हो रहे हैं।”पुस्तकें ही बच्चों का भविष्य बनाती हैं।और ए आई के जमाने में पुराने जमाने की तरह बच्चों को अधिक से अधिक बुक रीडिंग करवाने से विषय के प्रति उनकी पकड़ मजबूत होगी। और स्मरण शक्ति बढ़ेगी।और भारत का हर बच्चा आत्मनिर्भर बनेगा।पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया”।

Ahiwara Mla Doman Lal Korsewada : उनके द्वारा की गई घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि शाला में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से डोम शेड का निर्माण कार्य अति शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। इससे बच्चों को धूप, बारिश और गर्मी में प्रार्थना, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित छाया मिल सकेगी।इसके अलावा उन्होंने शाला की शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु 30,000 रुपये स्वेच्छानुदान से अतिशीघ्र मिलने की जानकारी दी।
इस अवसर विधायक प्रतिनिधि अशोक मंडारे जी, संकुल समन्वयक ढौर दीपक कुमार बुन्देला,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक तरुण कुमार भीमगढ़े, शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 के प्रधानपाठक अश्विनी देवांगन,ढौर क्रमांक 2 के प्रधान पाठक अनिल कुमार थारवानी,सहायक शिक्षिका सुनीता साहू ने आभार व्यक्त कर कहा कि “राजमहंत जी का यह सहयोग शाला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा”।
यह भी पढ़ें
