लखनऊ, रिटायर्ड शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ,उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने रिटायर्ड शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन मंडलीय उप शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल ,लखनऊ पी.एन.सिंह को दिया।
यह जानकारी देते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य माँग- नोशनल इन्क्रीमेण्ट का त्वरित निस्तारण व रिटायर्ड शिक्षकों को सेवा पंजिकाएँ वापस करने तथा आर.टी.आई.का जवाब न देने से सम्बंधित थे। मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक ने समस्याओं के त्वरित निदान करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी शिवा कान्त त्रिपाठी प्रान्तीय अध्यक्ष रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश ने दी है .
यह भी पढ़ें
