बिलासपुर , शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर में 08 अगस्त को सामान्य ज्ञान सभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ज्ञान सभा की शुरुआत प्रेरणादायक विचारों और दैनिक समाचारों के साथ हुई उसके बाद रोज सुबह ज्ञान सभा श्रृंखला भूपेंद्र कौशिक BEO बिल्हा के द्वारा भेजी जाती है जिसे प्रतिदिन शाला में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाती है इसी के तहत आज देख बैगलेस डे पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच रोचक प्रश्न पूछे गए . विद्यार्थियों ने विज्ञान भूगोल भारती इतिहास खेलकूद से जुड़े सवालों के बेहद उत्साह के साथ सटीक उत्तर दिए.

इस अवसर पर प्रधान पाठक शान्ति तिर्की, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी, क्रांति सिंगरौल मैडम, प्रदीप कुमार मुखर्जी सर, अनीता बोरकर ने विद्यार्थियों की प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी इस प्रकार की सभाओं से बच्चों में तार्किक सोच और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती हैं।
