लखनऊ . 06 अगस्त , उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह का 05 अगस्त को देर रात निधन हो गया , वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था . बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश में एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन का समाचार मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें विभिन्न विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है .
BSP MLA Umashankar Singh Death : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है . बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उन्हें कर्मठ , ईमानदार विधायक बताते हुए निधन को अपूरणीय क्षति बताया है .समाजवादी पार्टी के भी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है .
उल्लेखनीय है कि उमाशंकर सिंह जनपद बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, वह पहली बार 2012 में विधायक चुने गए थे . इसके बाद 2017 और फिर 2022 में विधायक चुने गए . राम लहर के बावजूद विधानसभा चुनाव में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से वह इकलौते ऐसे विधायक थे जो बहुजन समाज पार्टी के सिम्बल पर चुने गए थे , उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा में प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है ,
बलिया के रसडा के निवासी उमाशंकर सिंह के राजनीतिक वर्चस्व को स्वीकार किया जाता रहा है , वह पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बलिया के लिए कार्य किया, उनके व्यक्तिगत संपर्क, व्यवहार और दूसरे लोगों की मदद करने के जज्बे ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता बना दिया , लोग उनके पास तरह-तरह की समस्याएं लेकर आते थे लेकिन उमाशंकर सिंह के पास हर समस्या का समाधान था . वह अपने पास आए लोगों को कभी निराश नहीं करते थे. यही कारण है कि 2017 और 2022 में उत्तर प्रदेश में जब प्रचंड रामलाल चल रही थी, तो भी उमाशंकर सिंह ने भारी मतों से विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम लहराया, आज उनके अचानक निधन से उनके समर्थको में भारी दुख है. उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्वांचल की राजनीति में एक शून्य सा उभर आया है.
