नई दिल्ली , 02 अगस्त , राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 की परीक्षा तो 5 जुलाई को पूरी करा दी, लेकिन आज 02 अगस्त तक प्रोविजनल आंसर-की ( UGC NET 2026 Answer Key) जारी नहीं हुई। पिछले वर्षों में परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही दिनों के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती थी। इतना ही नहीं, NTA परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक संदेश भी जारी करता रहा है, लेकिन इस बार वह भी अब तक दिखाई नहीं दे रहा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम अभी तक नहीं आए. इतना ही नहीं परीक्षा परिणाम के पूर्व प्रकाशित की जाने वाली आंसर की( UGC NET 2026 Answer Key) भी नहीं आई है. ऐसे में यूजीसी नेट के छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं . राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है और ना ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की कोई संभावना जताई गई है .
UGC NET 2026 Answer Key: आमतौर पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के 15 दिन के भीतर आंसर की ( UGC NET 2026 Answer Key) प्रसारित की जाती है और अभ्यर्थी उसे परीक्षा आंसर की के आधार पर अपने सवाल जवाब चेक करते हैं. इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) परीक्षा परिणाम घोषित करता है , लेकिन इस बार जून 2026 की यूजीसी नेट परीक्षा हुए लगभग एक माह से अधिक हो रहा है लेकिन अभी तक आंसर की( UGC NET 2026 Answer Key) नहीं आई है, यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को देरी होने के कारण तनाव में हैं , हालांकि इसकी एक वजह यह भी है कि NEET 2026 के पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के बड़ी संख्या में अधिकारियों के बर्खास्त करने के बाद कामकाज पर प्रभाव पड़ा है और उसके बर्खास्त होने के बाद सारी व्यवस्था में विलंब होने लग रहा है . बहरहाल अब जल्दी से जल्दी परिणाम घोषित किए जाने चाहिए ,