लखनऊ, 31 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक (पांडेय गुट ) ने आज 31 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा . नए शैक्षिक सत्र में प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की लंबित समस्याओं को उठाकर पांडेय गुट ने अपनी सक्रियता का परिचय दिया है .

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पांडेय गुट के आह्वान पर शिक्ष्कों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय स्तर के नेता लगभग प्रमुख जिलों में उपस्थित रहे और उन्होंने इस धरना प्रदर्शन में आए शिक्षकों को संबोधित किया.

वाराणसी , बलिया , गाजीपुर , बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, उन्नाव , कानपुर , फर्रुखाबाद , फतेहपुर , जालौन , प्रयागराज, मिर्जापुर , सुल्तानपुर, सोनभद्र , सिद्धार्थ नगर, बस्ती , गोरखपुर, गोंडा, शाहजहांपुर, बहराइच, बलरामपुर सहित तमाम जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया और शिक्षकों की परदेसी स्तर से लेकर के जिला स्तर पर लंबी समस्याओं को लेकर के आंदोलन किया और ज्ञापन दिया.

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली सबसेअहम है . इसके साथ ही शिक्षकों की वेतनमान , तदर्थवाद खत्म करने सहित जुड़ी प्रमुख समस्याएं हैं , अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पांडेय गुट की इन समस्याओं पर राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अफसर का क्या रूख रहता है?







