बलरामपुर , 31 जुलाई , माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर (Maa Pateswari University, Balrampur) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रवेश पोर्टल 15 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं।
अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो0 पी.के. सिंह ने बताया कि बी.ए. (B.A.), बी.एससी. (B.Sc.), बी.कॉम. (B.Com.), बी.सी.ए. (B.C.A.), बी.एससी. कृषि (B.Sc. Ag.) सहित अन्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएँ SAMARTH प्रवेश पोर्टल https://mpublpadm.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करें तथा “Apply in Program” बटन पर क्लिक करके विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन करें।
आवेदन प्रक्रिया
चरण 1:
SAMARTH प्रवेश पोर्टल https://mpublpadm.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) करें।
चरण 2:
पंजीकरण के बाद “Apply in Program” पर क्लिक करें। इसके पश्चात—
- स्नातकोत्तर (PG) में विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए University Department का चयन करें।
- स्नातक (UG) में विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए संबंधित Faculty का चयन करें।
चरण 3:
बी.ए. एवं बी.एससी. कार्यक्रमों के लिए अगले चरण में विषय चयन (Subject Selection) का विकल्प उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी विशेष रूप से ध्यान दें कि विश्वविद्यालय परिसर के बी.ए. एवं बी.एससी. कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु Cyber Security, Pollution Control and Waste Management तथा Yogic Philosophy and Practices विषयों का चयन केवल Minor (Subject – 3) विषय के रूप में ही किया जाना है।
हेल्पडेस्क सहायता
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, तकनीकी सहायता अथवा आवेदन में आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु अभ्यर्थी विश्वविद्यालय हेल्पडेस्क से कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पडेस्क संपर्क नंबर :-
Mobile No : – 8527344620 ; 8756386860 ; 9592930691 ; 7054873378
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा समय रहते अपना पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, जिससे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं या अधिक भीड़ से बचा जा सके। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी कठिनाई के पूर्ण हो सके।
Trending Video
