लखनऊ , 25 जुलाई , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए अपनी प्रतिक्रिया में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव हुए हैं और उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में काम किया है . धर्मेंद्र प्रधान जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी ‘राष्ट्रदृष्टि’ को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका सतत प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी जड़ों पर गर्व करे और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सक्रिय भागीदार बने।
