- डॉ. वैभव सिंह ने कहा कि “लगातार एक और वर्ष, भूविज्ञान विभाग का एक और विश्वविद्यालय टॉपर, एक और गोल्ड मेडल विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के समर्पण को दर्शाता है।
लखनऊ, 25 जुलाई । बीएसएनवी पीजी कॉलेज, लखनऊ ( BSNV PG College ) के भूविज्ञान विभाग के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। विभाग के मेधावी छात्र उमंग त्रिपाठी को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा “प्रो. एस. के. सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल” के लिए चयनित किया गया है .उमंग को यह सम्मान लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत संमारोह में दिया जाएगा .
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बी.एससी. (प्रथम से षष्ठम सेमेस्टर) परीक्षा-2026 में भूविज्ञान (मेजर-I) विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा, अनुशासित अध्ययन, निरंतर परिश्रम एवं समर्पण का प्रतिफल है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भूविज्ञान विभागाध्यक्ष ( BSNV PG College ) डॉ. वैभव सिंह ने उमंग त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उमंग त्रिपाठी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बीएसएनवी पीजी कॉलेज के भूविज्ञान विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का भी प्रमाण है।
डॉ. वैभव सिंह ने कहा कि “लगातार एक और वर्ष, भूविज्ञान विभाग का एक और विश्वविद्यालय टॉपर, एक और गोल्ड मेडल विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के समर्पण को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि विभाग के छात्र भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से महाविद्यालय ( BSNV PG College) तथा विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।”

महाविद्यालय परिवार ( BSNV PG College ) एवं भूविज्ञान विभाग ने उमंग त्रिपाठी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे और संस्थान का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे। यह जानकारी डॉ. वैभव सिंह विभागाध्यक्ष, भूविज्ञान विभाग बीएसएनवी पीजी कॉलेज, लखनऊ ने दी है .
यह भी पढ़ें
