नई दिल्ली, 21 जुलाई , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) के त्यागपत्र की मांग और पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है .विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी ( CJP Protest Delhi ) का समर्थन कर दिया है और वह आगे के लिए मोदी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं .
CJP Protest Delhi : इस बीच सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) ने सोशल मीडिया पर एक शिक्षा सुभाषितम पोस्ट की है . इसमें उन्होंने गुरु के महत्व को रेखांकित किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Dharmendra Pradhan ) की यह पोस्ट वायरल हो गई है और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं . कोई शिक्षा मंत्री (Dharmendra Pradhan ) के इस्तीफा की मांग कर रहा है तो उन्हें कोई इस तरह का ज्ञान न देने की बात कर रहा है .
Cockroach Janta Party Protest Lathicharge : सोशल मीडिया में सुबह से ही इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी सामने आ रही है . इनमें कई नेताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी शामिल हैं . उल्लेखनीय है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं , जो ओडिशा से आते हैं , उनके प्रभावी कार्य करने के कारण ही उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Dharmendra Pradhan ) जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है, लेकिन हाल ही में NEET 2026 और यूजीसी नेट की परीक्षाओं में गड़बड़ियां होने के कारण उनकी साख प्रभावित हुई है और राजनीतिक कारणों से उनसे (Dharmendra Pradhan ) इस्तीफा मांगा जा रहा है.
हालांकि धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) ने नीट (NEET exam ) के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले के बाद अधिकारियों को न केवल दंडित किया है बल्कि पुनः नीट परीक्षा कर करके परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है . इसके बावजूद काकरोच जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों और युवाओं की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान त्यागपत्र दें. इसी मांग को लेकर के सोमवार को संसद मार्च , प्रदर्शन तोड़फोड़ और पुलिस पर पतराव किया गया है , इस विवाद और प्रदर्शन से दिल्ली की कानून व्यवस्था को प्रभावित हुई है . हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है . अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि आंदोलन ( Cockroach Janta Party ) किस दिशा में और किस मोड़ पर पहुंचता है.
