देहरादून , 13 जुलाई , उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदर्शन कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है . इनका कहना है कि लम्बे समय से भर्ती बंद है और बेरोजगार युवा परेशान हैं .
primary-teacher-recruitment-process : डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के बड़े पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजा . इसमें वर्ष 2021-22 बैच के प्रशिक्षुओं के हित में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग की गयी है । नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं होने से प्रशिक्षित अभ्यर्थी मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का कहना है कि पूर्व में विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आन्दोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं , इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवक युवतियां अपनी मांगों को लेकर मुखर दिखे .
यह भी पढ़ें
