लखनऊ , 12 जुलाई , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा सीट (Bakshi Ka Talab Assembly constituency ) (पूर्व में महोना विधानसभा क्षेत्र ) का एक अपना विशेष महत्व है. वर्तमान में यहां पर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने योगेश शुक्ला जन सेवा कर रहे हैं. इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी. बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा शहरी होने के कारण यहां भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व है और जनमत के मुकाबले में अन्य दलों से थोड़ाआगे है. हालांकि इसके पहले महोना विधानसभा के रूप में जब यहां के लोग मतदान करते थे तो समाजवादी पार्टी का वर्चस्व दिखाई पड़ता था और उसने कई बार जीत भी दर्ज की थी
up assembly election 2027 : इसी सीट (पूर्व में महोना विधानसभा क्षेत्र ) से भाजपा से गोमती यादव, समाजवादी पार्टी के राजेंद्र यादव , कांग्रेस के विनोद चौधरी और निर्दलीय भगवती सिंह जैसे दिग्गज भी विधायक बन चुके हैं और जनता की सेवा कर चुके हैं. हालांकि अब राजनीतिक समीकरण पूरी तरीके से बदल गए हैं. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में लहर होने का असर बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में भी दिखाई पड़ता है. यह कारण है कि पिछले कई सालों से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार है और भारतीय जनता पार्टी सहूलियत से अपने उम्मीदवार भी बदलती रहती है .
Bakshi Ka Talab Assembly constituency : योगेश शुक्ला को पहली बार टिकट मिला था और उन्होंने दमदारी दिखाते हुए जीत दर्ज की थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र (Bakshi Ka Talab Assembly constituency ) में एक दो नहीं दर्जनों उम्मीदवार अपना प्रचार प्रसार और जनसंपर्क कर रहे हैं . इनमें अधिकांश भारतीय जनता पार्टी के ही उम्मीदवार हैं. ऐसे लोगों का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी का सिंबल मतलब जीत की गारंटी है . इसलिए यहाँ के हर प्रभावी नेता की कोशिश यही है कि उन्हें बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी टिकट दे और वे विधायक बनकर जनता की सेवा करें.
ऐसे में यह किसी एक व्यक्ति का उल्लेख करना उचित नहीं होगा लेकिन बक्शी का ताला विधानसभा क्षेत्र ( up assembly election 2027 ) में लगे होर्डिंग्स बैनर से यह बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग कितने कितनी संख्या में इस विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं . इनमें महिला उम्मीदवारों की भी संख्या कम नहीं है. महिला उम्मीदवार भी प्रभावी सक्रिय और आर्थिक रूप से संपन्न है , उनकी स्वच्छ छवि पार्टी में उचित संपर्क और महिलाओं के प्रति सम्मान देने की भारतीय जनता पार्टी की नीति से उन्हें लग रहा है कि बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र (Bakshi Ka Talab Assembly constituency ) से महिला प्रत्याशी भी विधायक बन सकती है. यही कारण है कि वे अपने समाज और प्रभावित लोगों से संपर्क कर प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं .
up assembly election 2027 : सोशल मीडिया पर भी ऐसे भावी उम्मीदवारों के पोस्ट लगातार प्रसारित हो रहे हैं . छोटे-छोटे कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए बक्शी का ताला विधानसभा क्षेत्र में उनका व्यापक जनसंपर्क जारी है. हालांकि यह देखना है महत्वपूर्ण होगा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 की विधानसभा चुनाव (Bakshi Ka Talab Assembly constituency ) में क्या फैसला लेती है ? राजनीतिक परिस्थितियों कि बदलाव की ओर इशारा करती हैं , अभी यह कहना संभव नहीं होगा लेकिन इतना जरूर है कि टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में जोर राजमाइश लखनऊ से दिल्ली तक जरूर चलने वाली है इसमें वर्तमान और भावी विधायकों की ताकत , पहुंच और उच्च संपर्क से ही फैसला होने वाला है.
सीट का इतिहास
बख्शी का तालाब लखनऊ विधानसभा (Bakshi Ka Talab Assembly constituency ) की नई सीट है। यहां वर्ष 2012 में पहली बार नए परिसीमन के आधार पर चुनाव हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी के गोमती यादव को जीत हासिल हुई थी। इसमें अधिकांश क्षेत्र पुरानी सीट महोना का है। वहीं, कुछ हिस्सा लखनऊ पूर्व का भी है। विधानसभा बनने के बाद दो बार विधानसभा चुनाव हो पाए हैं। जिसमें से वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के गोमती यादव और 2017 में भाजपा के अविनाश त्रिवेदी विजयी रहे हैं। 2022 में भाजपा के योगेश शुक्ला ने जीत दर्ज की थी,
कुल मतदाता : 436739
महिला :203452
पुरुष : 233289
(आंकड़ों में फेरबदल संभव )
यह भी पढ़ें
