- विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले हैं चुनाव
लखनऊ , 11 जुलाई , उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) सक्रिय रूप से चुनावी रणनीति बनाने लगा है. इन क्षेत्रों में संगठन के प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है . माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा की ओर से जारी पत्र के अनुसार संगठन ने कल 12 जुलाई को डीएवी इंटर कॉलेज लखनऊ में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के संगठन के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री की बैठक होगी .बैठक में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा .
UP MLC Election : संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा की ओर से पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता के लिए होने वाले आगामी दिवार्षिक निर्वाचन में मेरठ, आगरा, बरेली -मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर -फैजाबाद तथा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचनों से अपने संगठन की प्रत्याशिता निर्धारण हेतु जनपद यह निर्वाचन समिति की बैठक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:00 से लखनऊ स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में आहूत की गई है.
UP MLC Election news : इस निर्वाचन समिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के जिला अध्यक्ष मंत्री प्रतिभा करेंगे पत्र में यह भी अपेक्षा की गई है कि इस बैठक में समय से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें .
यह भी पढ़ें
