नई दिल्ली , 11 जुलाई , सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कराईकल, पुदुच्चेरी ( NIT | Karaikal District, Government of Puducherry UT | India ) के संयुक्त तत्वावधान में ‘शिक्षा में नाट्यकला’ विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06 से 10 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कराईकल में किया गया। इस कार्यशाला में कराईकल एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के 110 शिक्षक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

NIT | Karaikal District, Puducherry : दिनांक 10 जुलाई 2026 को कार्यशाला का समापन (Valedictory) समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मकरंद माधव गांगरेकर (निदेशक, एन.आई.टी. कराईकल) रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डी. जया (उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कराईकल), डॉ. सुंदरवर्धन (रजिस्ट्रार- एन.आई. टी.), डॉ. हरगोविंदन (डीन- एन.आई.टी.) और डॉ. अमृत भिड़े (विभागाध्यक्ष- एन.आई.टी.) रहे।

मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कक्षाओं में नाट्य विधाओं के प्रयोग द्वारा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह भी पढ़ें
