Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर , 01 जुलाई , पंजाब नैशनल बैंक में लगभग 35 वर्षों की सुदीर्घ, समर्पित एवं निष्कलंक सेवाओं के पश्चात वरिष्ठ प्रबंधक मनोरंजन परिडा के सेवानिवृत्त होने पर बैंक परिवार द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री परिडा के सरल, सौम्य एवं कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व तथा बैंकिंग सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (AIPNBPA), बिलासपुर मंडल की ओर से चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा, सचिव रूप रतन सिंह, सत्यव्रत पंडा सहित समस्त सदस्यों ने श्री परिडा को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इसी प्रकार ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIPNBOA), बिलासपुर मंडल की ओर से सचिव गजानन राठौड़ सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा उपस्थित बैंक अधिकारियों ने भी श्री मनोरंजन परिडा की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें
