बिलासपुर , 25 जून , श्रीधाम वृंदावन निवासी मानस मर्मज्ञ विनयकांत त्रिपाठी जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में मनोज एवं सुनीता शुभ अग्रवाल के नवगृह प्रवेश के शुभ अवसर पर वृंदावन के ब्रह्मज्ञानियों द्वारा मंगलमय वैदिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर राजाराम, फत्तेचंद, सूरजमल, बजरंगलाल, नानकराम, ललित, बलदेव, कैलाश, सुभाष, मनोज, सतीश, कमल, बंटी, हर्ष, राकेश, मुकेश, उत्तम, शुभ, रेखा, स्वाति, ज्योति, सुनीता, निशा , सविता, कविता, रेणु, नेहा, रानू सहित अनेक श्रद्धालु, परिजन, इष्टमित्र एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे। सभी ने नवगृह में सुख, समृद्धि, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए परिवार को हार्दिक शुभाशीष प्रदान किया।

यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों के हृदय को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया।
