बिलासपुर , 24 जून , शासकीय हाई स्कूल सिंघरी में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक सुशांत शुक्ला के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ, उनके द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरित किया गया तथा तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्कूल में स्वागत किया गया। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल सिंघरी की छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करते हुए शाला परिसर में वृक्षारोपण भी उनके द्वारा किया गया,

शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों,पालकों और छात्राओं को उद्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कई प्रकार की चीजें और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है इन सुविधाओं का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान द्वारिका कश्यप शैक्षिक समन्वयक संकुल लखराम, रतनलाल सरोवर प्रधान पाठक सिंघरी, लव कुमार पांडेय सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला भरवीडीह के सेवानिवृत होने पर उनका सम्मान विधायक के द्वारा किया गया और कृतज्ञता प्रकट की गई। साथ ही अन्य शिक्षकों को बेहतर कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके पश्चात न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के बीच स्वयं विधायक जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक जी तथा और भी जनप्रतिनिधिगणों ने बैठकर भोजन किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा देवी चंद्राकर , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्रीमती दीप्ति गुप्ता के द्वारा चंद्रशेखर श्रीवास शैक्षिक समन्वय गढ़वट, संतोष पात्रे शैक्षिक समन्वयक सिंघरी, राजेश गुप्ता शैक्षिक समन्वयक बैमा, मधुसूदन दुबे शैक्षिक समन्वयक गोंदईया को एफएलएन प्रशिक्षण में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पतांगो प्राचार्य हाई स्कूल सिंघरी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पांडे प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मदनपुर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल केंद्र सिंघरी के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम की जन समुदाय ने प्रशंसा की और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

