भिलाई , 18 जून , भिलाई शहर की सबसे पुरानी प्रथम सिंधी पंचायत खुर्सीपार भिलाई द्वारा अध्य्क्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम रखा गया था।जिसमें इच्छुक अभ्यर्थियों के साथ समाज के सभी पुरुष सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्यतः आमंत्रित की गई थी।चुनाव का आयोजन सिंधी धर्मशाला न्यू खुर्सीपार भिलाई में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये थे।परन्तु किसी भी अन्य दावेदार व प्रस्तावक का नाम नहीं आया।ना ही किसी का नाम भी किसी ने प्रस्तावित किया।
अध्यक्ष पद में रहते हुए कैलाश वरन्दानी जी के नेतृत्व में उनकी कार्यकारिणी के द्वारा समर्पण व सेवाभावना से अनवरत आज पर्यंत तक किये गये अभूतपूर्व ऐतिहासिक विकास कार्यों की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की । और उनकी इन उपलब्धियों के मद्देनजर पुनः कैलाश वरन्दानी जी को सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ अध्यक्ष पद के लिये चुना गया।इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड भिलाई के अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्री धर्मेंद्र कृष्णानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिलीप पवानी जी,सेक्टर 4 के अध्यक्ष जय अंबवानी, पावर हाउस के अध्यक्ष मनोज माखीजा,भिलाई 3 झामनदास नत्थानी के अध्यक्ष ने शुभकामनाएं प्रेषित कर कैलाश वरन्दानी जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समाज के वर्तमान अध्यक्ष की कमेटी की उपलब्धियों पर समीक्षा की गई।जिस पर उपस्थित सदस्यों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।एवं भावी योजनाओं पर भी प्रस्ताव रखे गए।जिस पर परिचर्चा भी हुई।श्री कैलाश वरन्दानी जी के अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के सदस्य गोपाल दास चंदवानी,हरीश हासीजा, प्रेमचंद पोपटानी,हरीश पोपटानी, रमेश टावरानी,चंदर जयसिंह, किशोर सचदेव,अनिल मनियाल,टेकचंद धामेजा,लालचंद तोलानी, महेश नारायणी, दीपक चाँदवानी, श्यामू वासवानी, राजेश विरवानी, सोनू बलानी, अमित सचदेव,विजय पोपटानी,नवीन वरन्दानी,बंटी चंदानी,राजेश लखवानी,रवि रोहरा,अनिल रोहरा,राजेश चेतवानी,पवन चेतवानी, राजेश बलानी, प्रकाश तोलानी,विक्की तोलानी, विक्रम पंजवानी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
