- 15 मार्च 2024 को गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास
बलरामपुर , 08 जून , मां पाटेश्वरि विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश के उभरते हुए नवाचारपूर्ण विश्वविद्यालयों में अग्रणी स्थान बना रहा है। अल्प समय में विश्वविद्यालय ने 10 संकायों और 37 विभागों की स्थापना कर आधुनिक एवं बहुविषयी शिक्षा का सशक्त आधार तैयार किया है।
विश्वविद्यालय ( Maa Pateswari University, Balrampur ) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप Major–Minor Interdisciplinary Model को अपनाते हुए Artificial Intelligence, Machine Learning, Data Science, Cyber Security, Quantum Science & Technology तथा Information Technology जैसे रोजगारपरक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। साथ ही Yogic Science, Hindu Studies and Social Harmony तथा Tharu History, Culture and Empowerment Studies जैसे विषय भारतीय ज्ञान परंपरा और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहे हैं।

भारत-नेपाल सीमा एवं श्रावस्ती क्षेत्र की विशिष्टताओं को ध्यान में रखते हुए Spiritual Tourism, Hospitality and Management जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। वहीं Environmental Studies, Pollution Control, Waste Management, Agroforestry, Organic Farming तथा Agroforestry and Sugar Cane जैसे विषय पर्यावरण संरक्षण और हरित रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देते हैं।
विश्वविद्यालय ( Maa Pateswari University, Balrampur ) कौशल विकास पर विशेष बल देते हुए Website Design, NGO Management, Public Oration, Electrical Technicians, Vedic Mathematics, Sanskrit Manuscript Editing तथा अन्य रोजगारोन्मुख प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित कर रहा है।
लगभग 182 संबद्ध महाविद्यालयों के साथ बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती जनपदों में उच्च शिक्षा के विस्तार का दायित्व निभाते हुए माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तेजी से देवीपाटन मंडल के एक प्रमुख शैक्षिक एवं शोध केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। आधुनिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और वैश्विक दृष्टिकोण का समन्वय ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशिका उपलब्ध है। इच्छुक प्रवेशार्थी बेवसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधी निर्देशिका देखकर पंजीकरण करा सकते हैं।
