लखनऊ , 07 जून , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आराध्य द्विवेदी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ से इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम 2026 में 94%के साथ पहले प्रयास में ही जेईई एडवांस (आईआईटी) की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उनकी माता डॉक्टर आराधना द्विवेदी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं तथा पिता ऋषिकेश द्विवेदी भी पेशे से गवर्नमेंट टीचर हैं । उनकी सफलता में उनके नाना स्वर्गीय विनोद शंकर द्विवेदी एवं दादा स्वर्गीय जटाशंकर दुबे जी के आशीर्वाद के साथ परिवार के सभी सदस्यों का योगदान है ।
आराध्य द्विवेदी की मेहनत, लगन एवं समर्पण ने यह सफलता दिलाई है । आराध्य द्विवेदी ने लखनऊ जिले के साथ ही अपने पैतृक गांव सीखड़(चुनार) जिला – मिर्जापुर का मान बढ़ाया है । भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और परिवार, समाज एवं शहर का नाम रोशन करते रहेंगे। आराध्य की सफलता आगे आने वाली पीढी के भविष्य के लिए एक प्रेरणा है। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने होनहार आराध्य द्विवेदी एवं एक आदर्श शिक्षिका माँ डॉ आराधना द्विवेदी जी को मिली इस आशातीत सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
