बहराईच, 06 जून , महामना मालवीय मिशन(अवध)व सरयू बचाव संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज रामायण कालीन सरयू नदी तट (झिंगहा घाट बड़े हनुमान मंदिर)पर पर्यावरण व जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर उपस्थित लोगों को सरयू नदी को संरक्षित व सदा नीरा बनाये रखने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। नमामि गंगे प्रकल्प की ओर से सरयू नदी के तट पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के संयोजन में सरयू नदी आरती का सामुहिक गायन भी हुआ।

सरयू बचाव संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण संरक्षण चौपाल को संबोधित करते हुए आयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामायण कालीन सरयू नदी बदहाल हो चुकी है इसका जल जलचर, थलचर, नभचर प्राणियों के लिए अनुपयोगी हो चुका है जबकि यह नदी बहराईच की जीवनरेखा मानी जाती रही है इसे सदा नीरा व सरस सारिला तथा पेयजल बनाये रखने के लिए सामुहिक रूप से साफ सफाई व घाट बनाये जाने तथा सघन वृक्षारोपण कराए जाने की तत्काल आवश्यकता है ताकि बहराईच के आस पास सरयू नदी पुनर्जीवित हो सके।

महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध)संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू नदी के बहराईच में उदगम क्षेत्र गोपिया, गायघाट(मिहींपुरवा क्षेत्र) से लेकर गोंडा जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र तक तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण और स्थानीय जन सहयोग से उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है ।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी को शुद्ध एवं पेयजल बनाये रखने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का प्रभावी कार्यक्रम तय किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने कहा कि नगर के आस पास सरयू नदी को स्वच्छ एवं पेयजल बनाये रखने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई गई है साथ ही नदी के साफ सफाई हेतु विशेष प्रयास भी किया जा रहा है।आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी-पर्यवारणविद नन्हे लाल लोधी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता रामरूप मिश्रा एडवोकेट ने किया।सरयू नदी के तट पर दीप प्रज्वलित कर इनर व्हील क्लब सचिव ज्योति बंसल, सरयू बचाव समिति की पदाधिकारी मोहिनी सोनी, रोली सोनी,सीमा यादव, निर्मला वर्मा,भाजपा नेत्री एकता जायसवाल व स्काउट गाइड अधिकारी अहाना के द्वारा सरयू नदी आरती का गायन सामुहिक रूप से किया गया।समापन अवसर पर मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष अनिल मिश्रा, पर्यवारणविद मनीष रस्तोगी व संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी के द्वारा उपस्थित लोगों को सरयू नदी को सदा नीरा व सरस सलिला बनाये रखने के लिए सामुहिक संकल्प भी दिलाया गया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि रमेश मिश्रा एवं शिक्षाविद कवि पुण्डरीक पांडेय ने पर्यावरण को समर्पित काव्य पाठ भी किया तथा निर्माणाधीन सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर की आराधना कर
सर्वे भवन्तु सुखिनः । सर्वे सन्तु निरामयाः की कामना की ।सरयू नदी तट पर पंचवटी प्राजित के वृक्षों का रोपण किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी राहुल उपाध्याय,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, पर्यावरणविद संजय श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, अंगद गुप्ता, नरेंद्र आर्य, मोहम्मद सलीम आकाश सोनी,समाज सेवी कुंदन लोधी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। संघ विचारक दिलीप कुमार अर्जुन ने सबके स्वस्थ एवं निरोगी रहने हेतु मंगल कामना किया।
