*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखनऊ, 6 जून , विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसकेडी अकादमी उच्च शिक्षा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसकेडी समूह के निदेशक मनीष सिंह तथा उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक नवीन कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा एक स्वच्छ, हरित, स्वस्थ एवं सतत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति एसकेडी अकादमी उच्च शिक्षा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें
