लखनऊ, 31 मई लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में शनिवार को अवार्ड काउन्सिल ऑफ इंडिया (ACI) की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, उद्योग, कला और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें आई.टी. कॉलेज, लखनऊ की ऑफ़िशियेटिंग प्रिंसिपल डॉ. मेजर नीरजा मसीह को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “शिक्षा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुभाष भल्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एवार्ड काउन्सिल ऑफ इंडिया की उपलब्धियों और सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया।
इसाबेला थोबर्न (आई.टी.) कॉलेज, लखनऊ के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि लखनऊ के समस्त शिक्षकों के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि आई.टी. कॉलेज, लखनऊ की ऑफ़िशियेटिंग प्रिंसिपल डॉ. मेजर नीरजा मसीह को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “शिक्षा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान Award Council of India द्वारा प्रदान किया गया। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मसीह को प्राप्त यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षिक नेतृत्व, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा संस्थागत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है।
यह उपलब्धि न केवल आई.टी. कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे लखनऊ के शैक्षिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। सम्मान समारोह में शिक्षाविद एवं शिक्षक हितैषी व्यक्तित्व प्रोफेसर दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि “शिक्षा गौरव सम्मान” भारत के उन शिक्षकों, प्राचार्यों, प्रोफेसरों एवं शिक्षाविदों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी और प्रेरणादायी कार्य किए हों। यह सम्मान राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को सुदृढ़ करने वाले शिक्षकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है।
डॉ. मेजर नीरजा मसीह को प्राप्त यह सम्मान शिक्षा जगत में उनके समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है तथा यह उपलब्धि लखनऊ के शैक्षिक परिवेश को नई प्रेरणा प्रदान करेगी। एस अवसर पर सम्मानित होने वालों में लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, उद्योगपति ब्रिज किशोर सिंह, उपनिदेशक एन.एन पाण्डेय, कवयित्री अंजना सिंह सेंगर, समाजसेवी नानकचंद लखमानी, पूर्व चेयरमैन सुधाकर त्रिपाठी और व्यापारी नेता संदीप बंसल शामिल थे। रियल एस्टेट क्षेत्र से किशोर गोयल और पी.के. श्रीवास्तव, जबकि शिक्षा क्षेत्र से विनोद रात्रा को भी सम्मानित किया गया।
