नई दिल्ली, 29 मई, भारतीय शिक्षण मंडल, हरियाणा प्रांत ( Bharatiya Shikshan Mandal ) द्वारा “विजन-2030 : कार्ययोजना बैठक” का आयोजन रोहतक में दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में संपन्न हुआ। बैठक का उद्देश्य वर्ष 2030 तक संगठनात्मक, बौद्धिक एवं शैक्षिक विस्तार की रूपरेखा तैयार करना था।
Bharatiya Shikshan Mandal : कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं, शिक्षाविदों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सहित 16 जिलों से 70 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में नए मंडलों की स्थापना, सदस्यता विस्तार, सक्रिय टोलियों के निर्माण तथा “बौद्धिक योद्धा” तैयार करने का संकल्प लिया गया, जो भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भारतीय चिंतन को समाज तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

वक्ताओं ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के अनुरूप विकसित करने पर बल दिया। साथ ही विभिन्न जिलों में नए दायित्वों की घोषणा की गई।
Bharatiya Shikshan Mandal : कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को सुदृढ़ करने एवं “विजन-2030” को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें
