नई दिल्ली, 25 मई , नई दिल्ली में इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महिला कार्मिक नेता एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सुलोचना मौर्य तथा शिक्षा एवम् सामाजिक समरसता से जुड़े कासगंज के धनंजय प्रताप सिंह को ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान’ से प्रदान किया गया। एस अवसर पर विभिन्न राज्यों से 15 अन्य लोगों को यह सम्मान दिया गया।
डॉ मौर्य को शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। 17 वर्षों से शिक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. मौर्य ने इस सम्मान को सभी शिक्षकों, महिलाओं एवं समाज सेवियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर तनवीर जफर अली (IAS), विष्णु कांत कंकड़े, महाप्रबंधक NHAI सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
