गोंडा , 19 मई ,छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु शिक्षक और छात्र के मध्य भावनात्मक संबंध स्थापित करना आवश्यक है . यह बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बी.एस-सी. सेकंड सेमेस्टर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं हेतु मेंटर -मेंटी प्रोग्राम के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने कही ।
वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आज के टेक्नोलॉजी युग में हमारे युवा पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं सोशल मीडिया पर निर्भरता आवश्यकता से अधिक बढ़ गई है जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है साथ ही संवेदनशीलता और मानवता कम होती जा रही है इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं हेतु के व्यक्तित्व निर्माण एवं उन्हें जीवन जीने का कौशल सिखाने हेतु मैटर का दायित्व बढ़ गया है l

डॉ शर्मा ने यह भी बताया इस कार्यक्रम में लगभग 95% छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की एवं अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा किया l कार्यक्रम में डॉक्टर संजय कुमार ,डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ,कृष्ण मोहन त्रिपाठी, ड्रिंकल यादव एवं अमित दुबे ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया l यह जानकारी डॉ रेखा शर्मा विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ने दी है .
