लखनऊ, 17 मई , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 21500 शिक्षकों – अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पदों का अधियाचन भेज दिया गया है और जल्दी ही आगे चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में अनुदेशकों को भी जोड़ा जाएगा .
मुख्यमंत्री योगी आज रविवार को अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि और उनके सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे . वे लोकभवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा आयोग का गठन किया गया है, जो विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों का चयन कर रहा है। 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन भेजा जा चुका है। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए अनुदेशकों की नियुक्ति भी की जाएगी।
उन्होंने इसका अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विस्तार से उल्लेख किया . उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अब साफ सुथरे स्कूल परिसर और शैक्षिक वातावरण युक्त विद्यालय मिल रहे हैं . बच्चों को यूनिफॉर्म , बैग , पुस्तक , मोज़े , स्वेटर सहित अन्य कई प्रकार की सुविधा दी जा रही है ताकि कोई भी विद्यार्थी अब नंगे पैर विद्यालय ना आए . उन्होंने राज्य सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा दिया दिए जाने वाले विभिन्न निर्णय कार्य योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए शिक्षकों का आह्वान किया कि वह बेहतर शिक्षा के लिए आगे जाकर कार्य करें . उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विद्यालयों में कुछ विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया जाने को मीडिया गलत तरीके से प्रस्तुत करता है उन्होंने कहा कि वास्तव में ऐसे शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए . उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि ऐसे शिक्षकों से शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल स्पष्टीकरण मांगा जाता है जबकि यह उचित नहीं है बल्कि उन्हें ऐसे शिक्षकों को तो सम्मानित किया जाना चाहिए. इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह साहित्सभी बड़े अफसर उपस्थित रहे .
