जांजगीर चांपा, 30 अप्रेल , छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित केन्द्रीयकृत परीक्षा कक्षा आठवीं में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सागरपारा अमोरा अकलतरा के छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शाला का मान बढ़ाया है। प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि कक्षा आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा संपन्न होने के पश्चात छात्र छात्राओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतर विकासखंड स्तरीय हुआ था.

इसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा के कक्षा आठवीं में कुल 39 छात्र छात्राओं का नाम दर्ज था जिसमें उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शाला एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया है।प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय ने आगे बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा कु सुभद्रा शांडिल्य ने 94 %अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।इसी क्रम में कु पायल यादव एवं रिया शांडिल्य क्रमशः 92 %अंक अर्जित कर दोनों ही द्वितीय स्थान पर रहे।निलेश यादव 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण हुए। 30 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है ।
इस प्रकार शाला का औसतन परीक्षा परिणाम लगभग 80%से ऊपर रहा।आज परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित ग्राम पंचायत अमौरा के सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह, तुरपाल सिंह इतवारी यादव शिक्षक श्री रजनीकांत धीवर धनेश राम वर्मा शैलेन्द्र कुंभकार श्रीमती रमा प्रधान योगेंद्र राय सहित पलकगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
