गोंडा , 07 अप्रेल , -स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज ( S.L.B.S. Degree College) के भौतिकी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने “इंपैक्ट ऑफ़ पी टाइप सिलिकॉन ऑन परफॉर्मेंस एंड स्टेबिलिटी ऑफ थर्ड जनरेशन सोलर सेल’’ टॉपिक पर अपना शोध कार्य शोध निर्देशक प्रो.जितेंद्र सिंह विभागाध्यक्ष भौतिकी के निर्देशन में पूर्ण किया । डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या( Dr.Rammanohar Lohia Avadh University Ayodhya) के सभा कक्ष में आयोजित वाइवा परीक्षा में उन्हें पीएच.डी की उपाधि प्रदान करने की संस्तुति की गई ।
इस अवसर पर आयोजित ओपन वाइवा परीक्षा में परीक्षक के रूप में मदन मोहन मालवीय इंजीनियरंग विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रो डी के द्विवेदी सहित अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ( Dr.Rammanohar Lohia Avadh University Ayodhya) के विज्ञान संकाय के डीन प्रो एस एस मिश्रा, पूर्व मुख्यनियंता डॉ ओंकार पाठक , असिस्टेंट प्रो डॉ देव नारायण पांडेय , डॉ अवनीश कुमार मिश्र ,शोभित मौर्य तथा आशीष चौधरी , रामबचन , रोहित यादव सहित विश्वविद्यालय के उपाधि विभाग के अवनी कुमार दीक्षित उपस्थित रहे।
शोध निर्देशक प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस शोध द्वारा सोलर सेल के निर्माण में पी टाइप सिलिकॉन परत की थिकनेस एवं करियर डेंसिटी के प्रभाव का विशेष रूप से अध्ययन किया गया तथा यह पाया गया की इस परत की थिकनेस एवं करियर डेंसिटी सोलर सेल की दक्षता एवं स्टेबिलिटी को काफी प्रभावित करती है।

शोधकर्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया इस शोध से भविष्य की ऊर्जा कहे जाने वाले सौर ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा प्राप्त करने वाले सोलर सेल की दक्षता एवं स्टेबिलिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी जिससे सौर ऊर्जा का उपयोग अधिक दक्षता के साथ किया जा सकेगा तथा भारत जैसे विकासशील देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में यह तकनीक सहायक हो सकेगी।
Dr.Rammanohar Lohia Avadh University Ayodhya : उन्होंने कहा कि इस शोध के दौरान प्राचार्य प्रो रवींद्र कुमार ,शोध पर्यवेक्षक प्रो.जितेंद्र सिंह का अविस्मरणीय सहयोग प्राप्त हुआ इसके अतिरिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंकित मौर्य, डॉ शैलजा सिंह का विशेष टेक्निकल सहयोग प्राप्त हुआ। मेरी माता जी श्रीमती विद्यावती श्रीवास्तव के आशीर्वाद , पत्नी रीना श्रीवास्तव , पुत्र अंशित व आयुष ने शोध कार्य के दौरान हमेशा उत्साह वर्धन किया।संतोष श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह , सदस्य संजू छाबड़ा ,प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
