लखनऊ , 06 अप्रैल, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow) ने स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है . नए शैक्षिक सत्र 2026 – 27 में विश्वविद्यालय( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) में संचालित 98 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. विश्वविद्यालय नए सत्र में 6 नए कोर्स भी शुरू करने की तैयारी में है , जिनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस, साइंस साइबर सिक्योरिटी जैसे पाठ्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं .

इसके अलावा ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) कई रोजगार परक पाठ्यक्रम भी शुरू करने की तैयारी है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के अनुसार विश्वविद्यालय( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) में इस वर्ष नई शिक्षा नीति के तहत अपडेट पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है. विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी , सामाजिक विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं औद्योगिकी प्रौद्योगिकी, विधि एवं फार्मेसी संकायों के अंतर्गत लगभग 98 कोर्स में प्रवेश लिए जाएंगे. इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शामिल है. प्रमुख विषयों में अरबी , फारसी, हिंदी , अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी जैसे कहीं महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल हैं .
कुलपति प्रोफेसर तनेजा के अनुसार पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया जानने के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University, Lucknow ) की आधिकारिक वेबसाइट mclu.ac.in पर देख सकते हैं . इसके अलावा प्रवेश पोर्टल https://kmcluadm.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर अधिक जानकारी ले सकते हैं. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है.
KHWAJA MOINUDDIN CHISHTI LANGUAGE UNIVERSITY
NAAC Accredited Uttar Pradesh State Government University
Sitapur – Hardoi , Bypass Road , Near IIM , Lucknow – 226013
For Details and Information Please Visit University Website: www.kmclu.ac.in , Email : admission@kmclu.ac.in
Admission Portal Link : kmcluadm.samarth.edu.in
Admission Helpline Number : +91 92084 88308, +91 7007076127
