कोरबा , 03 अप्रेल , समाज की शिक्षा आर्थिक सुदृढ़ता नशा मुक्ति और विवाह परंपराओं पर मंथन के लिए राठौर 84 गवां सामाजिक विचार मंच के बैनर तले आगामी रविवार 5 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 से ग्राम छिंदपुर (हरदी बाजार) में सामाजिक कल्याण विषय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। संगोष्ठी के प्रारंभिक चरण में सामाजिक विचार मंच के नामकरण पंजीयन तथा कोर कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया जाएगा .
दोपहर आधा घंटा के भोजन (लंच) के पश्चात शैक्षणिक आर्थिक राजनीतिक और व्यावसायिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी इसी सत्र में युवाओं में बढ़ती नशापान जैसी सामाजिक बुराई को नियंत्रित करने के उपायों पर गंभीर चर्चा की जाएगी । इसके अलावा विवाह समारोह में कन्या पक्ष पर अनावश्यक खर्च और नई परंपराओं का दबाव बढ़ाने की प्रवृत्ति को संयमित करने तथा विवाहों उपरांत कम समय में बढ़ रही वैवाहिक विवाद और संबंध विच्छेद की घटनाओं पर भी समाज के वरिष्ठ जन अपने विचार रखेंगे।
तैयारी में जुटे हुए हैं आयोजक
संगोष्ठी के आयोजन की जिम्मेदारी प्यारेलाल राठौर देव सिंह राठौर ग्राम (छिंदपुर) से बद्री प्रसाद मदन लाल राठौर ग्राम (हरदी बाजार )से जलभरत राठौर ग्राम मुक्ता से के द्वारा निभाई जा रही है जो कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं समाज जनों से सहभागिता की अपील सामाजिक चिंतन और समाज सेवी संतोष राठौर अफरीद वाटिका ने राठौर 84 गवां के सभी वरिष्ठ जनों बुद्धिजीवियों और जागरूक समाजसेवियों से संगोष्ठी में शामिल होने और अपने विचार रखने की अपील की है। इन समाज जनों ने भी किया है आवाहन राठौर समाज के मनहरण राठौर (कोरबा) महावीर राठौर अधिवक्ता रामकुमार राठौर शत्रुघ्न राठौर बुधराम राठौर और कृष्ण चंद्र राठौर जांजगीर ने समाज के युवाओं महिलाओं अधिवक्ताओं पत्रकारों तथा नौकरी और कृषि से जुड़े लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है .
क्षेत्रवाद आयोजित होगी विचार संगोष्ठियां
आयोजन आयोजकों के अनुसार इस प्रकार की विचार संगोष्ठियां आगे भी क्षेत्रवार गांव में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी इसी संगोष्ठी में आगामी बैठक के स्थान का भी निर्धारण किया जाएगा । उक्ताशय की जानकारी क्षत्रिय राठौर समाज के संयोजक मनहरण लाल राठौर कोरबा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।