बिलासपुर, 28 मार्च , शिक्षक संगठन के प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी एवं प्रदीप पांडेय प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ की अध्यक्षता में दिनांक 27 मार्च को आन लाइन बैठक रात 8.00 बजे आयोजित किया गया . इसमें टेट परीक्षा को लेकर पूरे देश भर के शिक्षक आंदोलित हो रहें हैं.
इसी तारतम्य में 4अप्रैल 26को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रामलीला मैदान न ई दिल्ली में दहाड़ेंगे -शिक्षक शेर यह उद्धबोधन में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने यह बात कही मुख्य अभ्यागत की हैसियत से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षकों को आव्हान किया गया कि शिक्षक स्वाभिमान अपने लिए मरना कबूल है लेकिन आत्मसम्मान को प्रहार करें यह हमें कदापि मंजूर नही होगा .
रंजीत बनर्जी ने कहा कि शिक्षकों को जीवन में करना होगा विस्तार अब दिल्ली में लेंगे नया अवतार श्री प्रदीप पांडेय जी ने अपने सारगर्भित उद्धबोधन में टेट परीक्षा शिक्षकों कीअनुभव को नकारने की सोची समझी साजिश है अन्य वक्ताओं में वीरेन्द्र यादव , सुनील पांडेय जिला संयोजक अजीत कुजूर ब्लॉक संयोजक सुधीर मानिकपुरी ब्लॉक संयोजक कोटा छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ से कमलेश सिंह बिसेन व अनिमेष दीक्षित ने सविस्तार पूर्वक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान किया गया .
कार्यक्रम का संचालन कुशल पूर्वक चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता ने किया और आभार व्यक्त किया . वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उक्त आशय की जानकारी दी.
