लखनऊ, 26 मार्च, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ लखनऊ के शिक्षक/शिक्षिकाओं के अवशेष शून्य कराए जाने का विशेष अभियान चला रहा है . जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और लेखाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह के साथ 17 मार्च, 2026 को जिला संगठन की हुई थी . इस वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनके कार्यालय/विद्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन लंबित अवशेष प्रकरणों की सूची मांगी है, जिससे उनकी और मान्यता एवं भुगतान कराया जा सके।
जिला संगठन के नेताओं के अनुसार संगठन द्वारा गत दो वर्षों से अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित अधिकांश अवशेष प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है/किया जा रहा है। लेखाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा द्वारा 25 मार्च 2026 तक है अवशेषों के भुगतान कराए गए प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराई गई है .
जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को 24 मार्च, 2026 को लंबित अवशेष प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराई गई है संगठान ने शिक्षकों से कहा दि सूची में भी आपका प्रकरण सम्मिलित न हों तो उसकी सूचना जिला संगठन के पदाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराएं जिससे वह सूची भी जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जा सके और अवशेषों का भुगतान कराया जा सके। इस अभियान में डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी प्रयासरत है .
