लखनऊ , 24 मार्च , समाजवादी पार्टी की लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव ( Graduate MLC Elections 2026 ) में प्रत्याशी कांति सिंह ने आयोजित पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक की . इस बैठक में लखनऊ क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की विशेष उपस्थिति रही और चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई . इसमें समाजवादी शिक्षक सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेष रही .

बैठक में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव , अजय गुप्ता , प्रदेश महासचिव बी एस यादव , डॉ आशुतोष वर्मा , प्रदेश सचिव डॉ सतीश चंद्र , दुर्गेश चौधरी , डॉ दिवाकर यादव , एस डी यादव , उपवंत पाल , प्रदेश सचिव व्यापार व्यापार सभा राजेश राय सहित कई पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे।
