गोंडा , 23 मार्च , भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी सत्ता ने 23 मार्च 1931 को फांसी के फंदे पर लटका दिया तीनों अमर शहीद हंसते-हंसते देश पर अपनी जान न्योछावर करके देश के लिए शहीद हो गए l इनका अमर बलिदान भारत की स्वतंत्रता में मील का पत्थर बना ,पूरा देश अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध खड़ा हो गया ,वंदे मातरम के नारों से भारत गूंजने लगा और भारत आजाद हुआ l आज युवाओं , नौनिहालों सभी भारतवासियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने देश के प्रति समर्पित रहें l अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का हमें बोध हो ,हमें अपने राष्ट्रीय दायित्व को निभाते हुए भारत के विकास में सकारात्मक सहयोग करें तभी भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा.

उक्त बातें प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने आई क्यू ए सी, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा (Shri Lal bahadur Shastri Degree College Gonda ) एवं मेरा युवा भारत (युवा एवं खेल मंत्रालय ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शहीद दिवस के अवसर पर संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा वही जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा हमें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम का भाव सम्मान का भाव रखना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में सदैव राष्ट्र के प्रति सकारात्मक कार्य करेंगे एवं राष्ट्र धर्म निभाएंगे l

Shri Lal bahadur Shastri Degree College Gonda : मंच संचालन मेरा युवा भारत के रजनीकांत जी ने किया वही वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ रेखा शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया l धन्यवाद ज्ञापन मेरा भारत के कार्यक्रम संयोजक विनय श्रीवास्तव ने किया l

उक्त अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें लकी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियांशी सिंह एवं शिवानी शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,अमन तिवारी तृतीय स्थान पर रहे जबकि सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में गरिमा मिश्रा, लकी भारती ,भूमि तिवारी एवं अनुराग शुक्ला सफल रहे l

इस अवसर पर संगोष्ठी के बाद 300 chhatra छात्राओं साथ शास्त्री महाविद्यालय (Shri Lal bahadur Shastri Degree College Gonda ) के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पदयात्रा निकाली गई और अमीर और अमर शहीदों को याद किया गया सुखदेव भगत सिंह और राजगुरु के नाम से वातावरण गुंजित हो उठा वही सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों कर्मचारियों ने शहीद दिवस के अवसर पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का भी संदेश दिया . उक्त कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार ,डॉ प्रियंका ,डॉ ट्विंकल यादव, अमित द्विवेदी, डॉ करुणेश त्रिपाठी दुबे का सहयोग सराहनीय रहा l
यह भी पढ़ें
