लखनऊ, 20 मार्च, प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आमेलित विषय विशेषज्ञों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है . शासन की ओर से आज जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में आमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन स्कीम ( ops ) में आजाद आच्छादित करने का विकल्प दिया जा रहा है . अब यह शिक्षक पुरानी पेंशन योजना के तहत आहटित होंगे और उसका लाभ भी मिलेगा .

उल्लेखनीय है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में विषय विशेषज्ञों के रूप में इन शिक्षकों को निर्धारित मानदेय पर रखा गया था. इसके बाद समय-समय पर सरकारों ने उनकी मांगों को मानदेय बढ़ाया और फिर इन्हें एक शिक्षक के रूप में मान्यता प्रदान की जरूरी सुविधाएं और वेतनमान दिए जाने लगे, लेकिन उनकी पुरानी पेंशन का मामला लंबित रहा और लंबे समय से यह मांग भी कर रहे थे . माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार पटेल और प्रांतीय प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इसे माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) की जीत बताया है.
संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनका संगठन आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए लंबे समय से संघर्षरत है और समय-समय पर शिक्षा मंत्री माध्यमिक शिक्षा निदेशक सहित सभी बड़े अधिकारियों को ज्ञापन और वार्ता देकर वार्ता भी की जा चुकी है. हाल ही में भी पांडेय गुट के नेताओं ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव से मुलाकात कर आवेली विशेष शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाने का मामला प्रमुखता से उठाया था . संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस संगठन की जीत बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया है .
