जांजगीर चांपा, 19 मार्च, छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा अकलतरा जांजगीर चांपा के समस्त कर्मचारी अधिकारी द्वारा एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमे प्रदेशभर के समस्त शासकीय सेवकों के द्वारा फेडरेशन के प्रथम चरण आंदोलन 16 जुलाई 2025 के दौरान जिला कलेक्टरों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव को फेडरेशन के 11 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया था । छ ग सरकार द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को “मोदी की गारंटी” के तहत विभिन्न मांगो को लेकर छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के उपरांत लगातार पत्राचार किया गया परंतु आज पर्यन्त तक उनके मांगो का निराकरण नहीं किया गया जिससे प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी अधिकारी भारी आक्रोशित है।
ज्ञात हो कि छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 132 मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के द्वारा अपने चतुर्थ चरण के आंदोलन के तहत आज 18 मार्च को तहसील शाखा अकलतरा जांजगीर चांपा के द्वारा भोजन अवकाश के पश्चात प्रदर्शन कर तहसील संयोजक श्री पुष्पराज सिंह चंदेल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने हेतु फेडरेशन के जिला प्रवक्ता एवं छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय सहित लिपिक संघ के प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे अपाक्स जिलाध्यक्ष रामशरण सिंगसर्वा प्रधान पाठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहसंयोजक ईश्वरी कश्यप संगठन सचिव हितेश तिवारी अविनाश खांडेल जीतराम कंवर अर्जुन झाड़े गरीबलाल नायक वीरेंद्र शांडिल्य संतोष ध्रुव सहित अन्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
