लखनऊ, 15 मार्च , दयानंद इंटर कालेज इंदिरा नगर ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) का वार्षिकोत्सव “उड़ान 2026” अत्यंत उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ विद्यालय परिसर में 14 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और यह संदेश देना था कि विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कला, संस्कृति, खेल और आत्मरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि प्रोफेसर के के अग्रवाल, लखनऊ यूनिवर्सिटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर ए के मिश्रा , के. के. सी. , मंचाधीश विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के शुभचिंतक परम पूज्य आनंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम की सुव्यवस्थित प्रस्तुति और विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह आयोजन किसी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से कम नहीं है। उन्होंने विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा भी प्रबंधक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पॉम-पॉम डांस से हुई, जिसने अपनी मासूमियत और उत्साह से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीता के १५ अध्याय के २० श्लोको का अत्यंत प्रभावशाली उच्चारण प्रस्तुत किया, जिसमें गीता के कई अध्यायों के श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बना दिया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जुम्बा डांस ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। लोकप्रिय संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों के समन्वित नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं “चक दे इंडिया” थीम पर आधारित नृत्य ने देशभक्ति और टीमवर्क की भावना को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने केवट संवाद का मंचन भी किया, जिसमें रामायण के प्रसिद्ध प्रसंग के माध्यम से भक्ति, विनम्रता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा नृत्य ने भारतीय लोकसंस्कृति की रंगीन झलक प्रस्तुत की।
विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के विद्यार्थियों ने केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि योग प्रदर्शन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया। विभिन्न योगासन और उनकी उपयोगिता को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने दर्शकों को योग के महत्व से परिचित कराया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक प्रदर्शन ताइक्वांडो (Taekwondo) रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता में भी अग्रणी हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के सभी विद्यार्थियों ने मिलकर होली नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को उत्सव और उल्लास से भर दिया। इस सामूहिक नृत्य ने एकता, आनंद और भारतीय पर्वों की जीवंत परंपरा को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। “उड़ान 2026” न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उज्ज्वल भविष्य की ओर उनकी उड़ान का प्रेरणादायी प्रतीक बन गया।
