- लखनऊ शिक्षक खंड निर्वाचन से पांडेय गुट के घोषित अधिकृत प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह का चुनाव प्रचार तेज : डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : आशीष कुमार सिंह
- आशीष कुमार सिंह ने चुनावी विगुल फूंक कर की चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 13 मार्च , पांडेय गुट प्रत्याशी प्रचार कर रहे और हमारे यहाँ…… शीर्षक से प्रकाशित खबर पर पाण्डेय गुट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है . संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जहाँ तक मुझे जानकारी है किसी पदाधिकारी ने नहीं प्रेस रिलीज जारी की है। यह खबर से लगता है कि विद्यालय स्तर पर रची गई एक कूटनीति का हिस्सा है। खबर गठन की दृष्टि से चुनाव के लिए प्रचार का हिस्सा है।
इस समाचार पर पाण्डेय गुट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है
प्रांतीय प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि इस खबर में हमारे संगठन के प्रदेश प्रचार मंत्री जे के यादव जी को एक मोहरा बनाया गया है। जो संगठन का प्रदेश पदाधिकारी हैं उसके समर्थन की बात संगठन प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह जी को दिया गया है कहना या लिखना अत्यंत ही संगठन की दृष्टि से आपत्तिजनक स्थिति ही नहीं आपस मे विरोधाभास की भावना को परिलक्षित करता है। चुनाव मे हर तरह के लोग अलग अलग हथकंडे अपना कर एक दूसरे से दुराव उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। पांडेय गुट ने पहले प्रत्याशी घोषित कर अपना चुनावी विगुल फूंक दिया है।
