लखनऊ, 09 मार्च, डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, लखनऊ ( DAV PG College Lucknow ) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (S.A.I.), नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम एवं स्व. पं. मनमोहन तिवारी क्रीड़ा प्रतियोगिता–2026 का उद्घाटन समारोह दिनांक 06 मार्च 2026 को प्रातः 09:30 बजे पं. भृगुदत्त तिवारी ऑडिटोरियम, डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिआनन्द मोहन तिवारी ( प्रबंधक, डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, लखनऊ ( DAV PG College Lucknow ) ) एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्व. पं. मनमोहन तिवारी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने स्व. पं. मनमोहन तिवारी जी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया।
DAV PG College Lucknow : अपने संबोधन में मुख्य अतिथिआनन्द मोहन तिवारी ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल श्री गौरव सिंह (S.N.S.R.C., लखनऊ) ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी (प्राचार्य, डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, लखनऊ) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
( कुमार (S.N.S.R.C., लखनऊ) ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरविंद बहादुर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जिसकी आज शुरुआत हुई है , यह 6 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा जिसमें विभिन्न खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें लखनऊ के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

इसी क्रम में आज अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी,खो-खो(महिला, पुरुष)बॉलीबॉल,और शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम चरण प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खो खो(महिला वर्ग) प्रतियोगिता में नवयुग कन्या महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सीबी गुप्ता पीजी कॉलेज चंद्रावल, लखनऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में खो खो बॉयज वर्ग में हनुमान क्लब के के वी प्रथम स्थान पर और एस.आर.एम.यू. लखनऊ द्वितीय स्थान पर रहा। इसी क्रम में शतरंज प्रतियोगिता में खेले गये पुरुष वर्ग में अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, लखनऊ विजेता तथा डी ए वी डिग्री कॉलेज, लखनऊ द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि शतरंज महिला वर्ग में अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, लखनऊ के प्रतिभागियों ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थानों पर अपना कब्जा किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं लखनऊ शहर के सभी सम्मानित कोचेस, ट्रेनी, और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav का viral video
