पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास पर चर्चा
रायपुर, 06 मार्च , कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya, Raipur) के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने मंगलवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने का अवसर देने और विकास के प्रति विश्वास जताने के लिए कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया। 600
प्रोफेसर दयाल ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya, Raipur) के हित, प्रगति और शैक्षणिक गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी प्रयास कुलाधिपति के मार्गदर्शन में किए जाएंगे। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya, Raipur) के भावी विकास के लिए तैयार रोडमैप, रूपरेखा और विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. दयाल ने उच्च शिक्षा सचिव तथा उच्च शिक्षा आयुक्त से भी मुलाकात कर विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya, Raipur) की प्रगति, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar Vishwavidyalaya, Raipur) की उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
