मुमताज़ पी.जी. कॉलेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026’ का आयोजन
लखनऊ, 01 मार्च : मुमताज़ पी.जी. कॉलेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026’ ( National Science Day) का आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक युग में वैज्ञानिक चेतना की प्रासंगिकता पर विशेष बल दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद खान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान संकाय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर खान ने कहा कि विज्ञान ( National Science Day) केवल किताबी सिद्धांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड को समझने और निरंतर नए प्रश्न पूछने का एक जुनून है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नति पर टिकी होती है। प्राचार्य ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और समाज से अंधविश्वास के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कॉलेज के विज्ञान विभाग की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वैज्ञानिक जागरूकता के लिए संकल्पित रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान संकाय ( National Science Day) की प्रभारी डॉ. उमा पांडेय ने ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा की गई ‘रमन इफेक्ट’ की खोज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उत्सव ( National Science Day) के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण और साइंस न्यूज़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ‘प्रौद्योगिकी: वरदान या अभिशाप’ विषय पर ( National Science Day) आधारित भाषण प्रतियोगिता में सनी दीक्षित ने प्रथम, खुशी गौर ने द्वितीय और ईशा शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस न्यूज़ प्रतियोगिता ( National Science Day) में ईशा शुक्ला पहले, सायरा परवीन दूसरे और पूजा जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार ‘दैनिक जीवन में विज्ञान’ विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में सनी दीक्षित ने प्रथम, सायरा परवीन ने द्वितीय और प्रियांशी सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला एवं वाणिज्य संकाय की प्रभारियों ने विद्यार्थियों ( National Science Day) को सम्बोधित किया । प्रोग्राम में कॉलेज प्रॉक्टर समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

