लखनऊ , 22 फरवरी , रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा उ.प्र.शासन से मांग किया है कि रिटायर होने के ही समय शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिकाएं दे दी जाएँ-
रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने बताया है कि प्रदेश के रिटायर्ड शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रिटायर होने के समय उनकी सेवा पंजिकाएं वापस नहीं दी जाती हैं जिससे भविष्य में होने वाले वेतन पुनरीक्षण आदि के समय सेवा पुस्तिकाएँ उपलब्ध नहीं होती हैं।विभागों द्वारा खो जाने का बहाना किया जाता है।कार्य में बाधा पड़ती है।
