
- इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सत्येंद्र पाल सिंह (Dean, FOET), डॉ. दीपक गुप्ता (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) एवं डॉ. खुशबू वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) के निरीक्षण में हुआ.
लखनऊ, 01 नवम्बर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ विश्वविद्यालय (द्वितीय परिसर), फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा एक भव्य पदयात्रा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सत्येंद्र पाल सिंह (Dean, FOET), डॉ. दीपक गुप्ता (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) एवं डॉ. खुशबू वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) के निरीक्षण में हुआ तथा कार्यक्रम का प्रबंधन विश्वविद्यालय के ही छात्र हर्षित सिंह, कार्तिकेय शर्मा, कविश तिवारी, दिव्यांश मौर्या, दिव्यांश साहू, पुष्पेंद्र कुमार, अस्मित प्रताप, अनुज सिंह, सचित चौरसिया, आयुष केशरी, आर्यन मौर्या, अनुज कुमार, ज्योत्सना और लावण्या अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य पदयात्रा समारोह से पूर्व छात्रों के बीच भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राघवन तिवारी (CE) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अतुल यादव (CSE–AI) एवं ऋषि कुमार (CSE–AI) ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में इप्सिता मिश्रा (CSE) ने प्रथम, अमर रावत (CSE) ने द्वितीय एवं अक्षत सोनकर (ECE) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी में जितेंद्र शर्मा (CSE–AI) ने प्रथम, अक्षत सोनकर (ECE) ने द्वितीय एवं अतुल शुक्ला (CSE–AI) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र एकता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
