

- नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील पांडेय ने अपने उद्बबोधन में सभी को लेकर सबकी समस्याओं को मिलजुल सकारात्मक सोच रखते हुए हर संभव प्रयास किया जायेगा उन्होंने सभी प्रबुद्ध शिक्षक बंधुओं को सादर नमन करते हुए धन्यवाद दिया .
बिलासपुर, 13 अक्तूबर , छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पद हेतु प्रबल दावेदारी तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें चंद्र प्रकाश तिवारी (कोटा) ने मतदान होने के पूर्व नाटकीय ढंग से अंतिम समय में नाम वापसी की घोषणा कर सबको हैरत में डाल दिया शेष दो प्रत्याशी के मध्य सीधे तौर मुकाबला दिलचस्प हो गया ज्ञातव्य हो कि ब्लॉक अध्यक्ष ही जिला अध्यक्ष पद को चुनते है .

यही फेडरेशन ऑफ इलेक्शन कमीशन का नियम है इस तरह से देखा जाए तो 4चार मतदाता और दो प्रत्याशी सुनील पांडेय और विकास कायरवार कांटे की टक्कर होने से चुनाव ट्राई हो गया ऐसी स्थिति में चिट निकाल कर लाट्ररी प्रणाली अपनाई गई जिसमें सुनील पांडेय के नाम की चिट निकाला गया और निर्वाचन अधिकारी द्वारा औपचारिक तौर पर निर्वाचित घोषित करते हुए सुनील पांडेय को विजय घोषित कर प्रमाणपत्र जारी किया.

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी प्रमोद कीर्ति, ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर अमलेश पाली, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर मानिकपुरी, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर मौके पर मौजूद रहे/जैसे सुनील पांडेय जिला अध्यक्ष पद निर्वाचित घोषित किया वैसे चारों ब्लॉक के समर्थक शिक्षकों ने रंग गुलाल और फूलों की माला से स्वागत अभिनंदन बधाईयों और शुभकामनाएं का तांता लगा रहा. इस पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील पांडेय ने अपने उद्बबोधन में सभी को लेकर सबकी समस्याओं को मिलजुल सकारात्मक सोच रखते हुए हर संभव प्रयास किया जायेगा . उन्होंने सभी प्रबुद्ध शिक्षक बंधुओं को सादर नमन करते हुए धन्यवाद दिया .
नए अध्यक्ष सुनील पाण्डेय
आभार की अभिव्यक्ति
मान्यवर,
सादर नमस्कार
रविवार का दिन मेरे अपने मित्रों का चुनावी परिणाम का दिन था और परम् सौभाग्य से आप सभी की दुआ व आशीर्वाद के कारण ईश्वरीय शक्ति की असीम कृपा प्राप्त हुई जिसके कारण मैं सुनील कुमार पांडेय बिलासपुर जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ|मैं बिलासपुर जिला के चारों विकासखंड संगठन के सभी शिक्षक साथियों का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस निर्वाचन में भाग लिया तथा मुझे अपना विश्वास, समर्थन सहयोग प्रदान किया उन सभी के प्रति श्रद्धा सहित नमन करता हूं तथा मातृशक्ति स्वरुपा शिक्षिकाओं बहनों का अपार जनसमर्थन मिला उनके लिए भी हदय की गहराइयों से धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं । इस निर्वाचन को निर्विवाद निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए मैं निर्वाचन पदाधिकारी कौशल अवस्थी जी , रणजीत बनर्जी जी ढोलालाल पटेल जी सहित मतदान स्थल में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों को सादर धन्यवाद देना चाहता हूं।
मेरी इस जीत में गाहे बगाहे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग की भावनाओं से मुझे प्रेरित किया और मार्गदर्शन देते हुए मेरा मार्ग प्रशस्त किया ऐसे जांबाज साथियों को सादर धन्यवाद देना चाहता हूं सभी शिक्षक मेरे अपने हैं मैं सदा शिक्षक हित व कल्याणके लिए कार्य करता रहूंगा|पुनश्च:आप सभी को विजय दिलाने हेतु सादर आभार,शुक्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद
