

बिलासपुर , 13 अक्तूबर , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को प्रातः 8 बजे शुभमविहार में चारों तरफ सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शिवमंदिर शुभमविहार से ओम जोन, गौरी गणपति, शिवमंदिर, ग्रीन गार्डन, 36 मॉल, रियल्टी हैवन, महावीर सिटी, मिनोचा कालोनी से पथ संचलन करते हुए पुनः शिवमंदिर, शुभमविहार पहुचे। यहाँ भव्य सभा का आयोजन किया गया.

जिसके मुख्य अतिथि पुणेद्रु भट्ट, सीए सुरेंद्र अग्रवाल थे। मुख्य आयोजकों में शुभमविहार बस्ती प्रमुख हरदयानन्द पांडेय, नरेंद्र सेंगर आदि प्रमुख थे। आयोजन में निषाद पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत, जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, राजेश वर्मा, पाटीदार समाज के अध्यक्ष हरिभाई पटेल, शुभमविहार विकास समिति के अध्यक्ष अखिलानंद पांडेय, सागा ले आउट के रमेशचन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेकों गणमान्य नागरिक बंधु, माताएं बहने सहित लगभग 25 बाल स्वयंसेवक व 350 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
