

- इस भ्रमण का मार्गदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के मार्गदर्शन व डॉ. पारुल सिंह एवं डॉ. विजेता दीक्षित, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
- पुरातात्त्विक गैलरी में विभिन्न ऐतिहासिक अवधियों की मूर्तियाँ, सिक्के एवं पुरावशेषों का संग्रह देखकर भारतीय सभ्यता के विकास क्रम का अध्ययन किया।
लखनऊ, 11 अक्तूबर , खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, चौक, लखनऊ ( Khun Khun Ji Girls PG College lucknow) के इतिहास विभाग की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने आज 11 अक्टूबर 2025 को राज्य संग्रहालय, लखनऊ में एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का संचालन महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College lucknow ) की प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के मार्गदर्शन व डॉ. पारुल सिंह एवं डॉ. विजेता दीक्षित, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को इतिहास, कला एवं पुरातत्त्व के अध्ययन से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। राज्य संग्रहालय, लखनऊ अपने समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ विभिन्न सभ्यताओं की धरोहरों को सुरक्षित रखा गया है।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने इजिप्शियन गैलरी, टेराकोटा गैलरी तथा पुरातात्त्विक गैलरी का अवलोकन किया। इजिप्शियन गैलरी में उन्होंने प्राचीन मिस्र की ममी, मूर्तियाँ तथा अन्य कलाकृतियाँ देखीं और वहाँ की कला, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। टेराकोटा गैलरी में उन्होंने मिट्टी की आकर्षक मूर्तियों, पात्रों तथा सजावटी वस्तुओं के माध्यम से प्राचीन भारतीय जीवन और आस्थाओं को समझा। वहीं पुरातात्त्विक गैलरी में विभिन्न ऐतिहासिक अवधियों की मूर्तियाँ, सिक्के एवं पुरावशेषों का संग्रह देखकर भारतीय सभ्यता के विकास क्रम का अध्ययन किया।

इस अवसर पर धनंजय राय, प्रदर्शक एवं व्याख्याता (Exhibitor and Lecturer), राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने छात्राओं को प्रत्येक गैलरी के संबंध में अत्यंत विस्तृत एवं रोचक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रदर्शित वस्तुओं की उत्पत्ति, कलात्मक शैली और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। यह शैक्षिक भ्रमण उनके लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसने इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी समझ और संवेदनशीलता को और प्रखर बनाया।
