कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटा इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने अजय राय को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
लखनऊ, 07 अक्तूबर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( UP Congress Committee ) के अध्यक्ष अजय राय का जन्मदिन प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी-उ0प्र0) अविनाश पाण्डेय की मौजूदगी में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया।
अजय राय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटा इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने अजय राय को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। अजय राय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यरत बाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ( UP Congress Committee ) अध्यक्ष अजय राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि “आप सबका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का हिस्सा है। हम सभी को मिलकर प्रदेश में प्रेम, भाईचारे और न्याय की राजनीति करके प्रदेश में नफरत और विघटन की राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।
( UP Congress Committee ) अजय राय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ( UP Congress Committee ) में कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं केक काटा। पूरे दिन पुष्पगुच्छ एवं बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
trending video
