-
यह बढ़ी हुई दरें में 2025 से लागू की गई हैं और इसके लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जिले में कार्यान्वित करें .
लखनऊ,/लखीमपुर खीरी , 26 सितम्बर , स्कूलों में बच्चों को दोपहर के समय दिए जाने वाले मध्यान भोजन मिड डे मील की कुकिंग कास्ट बढ़ा दी गई है उत्तर प्रदेश मध्यान भोजन प्राधिकरण की ओर से इस आशय के निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं . यह बढ़ी हुई दरें मई 2025 से लागू की गई हैं इसके लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जिले में कार्यान्वित करें .
Mid Day Meal news : इसी क्रम में प्रवीण कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं . निर्देश में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में कुकिंग कास्ट प्रतिदिन प्रति छात्र ₹6.19 से बढ़कर रुपए 6.78 की गई है जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 9.29 रूपये से बढ़कर ₹10 17 रूपये प्रति दिन प्रति छात्र की गई है .
लगातार हो रही महंगाई के कारण विद्यालयों से यह मांग लगातार की जा रही थी कि कुकिंग कास्ट अधिक हो गई है जबकि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में राशि मांग के अनुरूप नहीं दी जा रही थी इसे न केवल इस भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी , बल्कि दिक्कतें भी पेश आ रही है. अब माना जा रहा है राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई इस राशि से कुकिंग कास्ट पर्याप्त हो गई है और विद्यालय में भोजन बनाने में आने वाली लागत का सारा खर्च अब निकल आएगा.
देखें आदेश

