
- टीईटी की अनिवार्यता संबंधी माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय के मद्देनजर जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से सायं 03 बजे प्रधानमंत्री भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के पदाधिकारी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के साथ जनपद लखनऊ के पदाधिकारीजिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में 16 सितंबर, 2025 को सायं 3:00बजे सम्मिलित होगें।
लखनऊ, 15 सितम्बर , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को शिक्षक समाज को एक चुनौती माना है जिसमें कहा गया है 29 जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने एवं पदोन्नति हेतु टीईटी पास करना अनिवार्य होगा। यदि 2 वर्ष के अंतर्गत टीईटी पास नहीं करते हैं तो उनको अनिवार्य सेवा निवृत्ति दे दी जाएगी। इसका विरोध करने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को सांय 3 :00 बजे जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ हमारा सहयोगी संगठन है इसलिए प्रदेशीय नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सक्रिय सहयोगी शिक्षक प्राथमिक शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी लखनऊ ,कार्यालय पर सायं 03 बजे उपस्थित होकर शिक्षक एकता को मजबूत करेंगे। हम सभी का दायित्व है कि इस समस्या की घड़ी में हम सभी एकजुटता का परिचय देते हुए उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हो. इसलिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के पदाधिकारी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के साथ जनपद लखनऊ के प्रदेशीय पदाधिकारी, जनपदीय पदाधिकारी तथा इकाई शाखाओं के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में दिनांक 16 सितंबर, 2025 को सायं 3:00बजे सम्मिलित होगें।
trending video
